रेलवे के विकास कार्य में रोडा़ बना मुआवजा

नया बस्ती से होते हुए एक रेल पटरी निकाला जा रहा है, रेलवे की ओर से बस्ती तक मिट्टी पटान का कार्य भी कर दिया गया है, पर जिन घरों को तोड़ना है उसका उचित मुआवजा ना मिलने से मकान मालिक दु:खी है। इतना ही नहीं घर में रहने वाली औरते अधिकारियों द्वारा दी जा रही धमकी से भी डरें सहमे है। इन सभी लोगों की मांग है कि रेलवे द्वारा जो मुआवजा तय किया है, वह मुआवजा उन्हें दे दी जाए वे स्वयं ही जगह छोड़ने के लिए तैयार है। दूसरी ओर जबसे रेलवे द्वारा इन घरों को हटाने और उसके बदले मुआवजा में मोटी रकम देने की बात कही है कुछ लोगों के रिस्तेदार जो परिवार से अलग हो चुके है वे भी मुआवजा में हिस्सेदारी मांग रहे है और कुछ जमीनों में तीसरा पक्ष मुआवजा की मोटी रकम हथियाने के लिए  जमीन पर अपना मालिकाना हक होने का दावा कर रहा है। 
नया बस्ती सुंदरगढ़ जिला में बिसरा प्रखण्ड अंतर्गत संतोषपुर ग्राम पंचायत अंचल में स्थित है।