रेपो एजेंट बताकर लूट के प्रयाश में चार गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
रानीबाँध पेट्रोल पंप के पास खुद को रेपो एजेंट बताकर लूट के प्रयास में चार गिरफ्तार | लोंगों को ठगने का नया तरीका | सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में आए दिन चोरी की खबरें आ रही थीं, वहीं आज एक अलग तरह की लूटपाट की सूचना मिली लेकिन यह असफल रही प्राप्त सुचना के अनुसार, नकली रेपो एजेंट के द्वारा दो कारों को जब्त करने का प्रयास करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया |
नकली फाइनेंस कंपनियों का रेपो एजेंट बताकर गाड़ी को रोककर उससे रंगदारी के हिसाब से पैसा का डिमांड करते हुए कहा कि पैसा दो नहीं दोगे तो तुम्हारी गाड़ी फाइनेंस कंपनी के द्वारा खींच ली जाएगी हम सब रेपो एजेंट हैं |
वही ड्राइवर ने वाहन के मालिक को बुलाया मालिक ने सतर्कता और अपनी सुझबुझ से राजगांगपुर पुलिस स्टेशन और राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ और राउलकेला ट्रक मालिक संघ को सूचित करने के बाद फिर दोनों ट्रक संघों के सदस्य वहां पहुंचे। एजेंट का पहचान पत्र मांगा, उन्हें उनसे कुछ नहीं मिला
फिलहाल पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,इन रेपो एजेंट के अवैध पाए जाने पर इन्हें कोर्ट चालान किया जाएगा जिसे लेकर थाना में स्थानीय लोगों का हंगामा देखा गया | वाहन मालिक द्वारा प्राथमिकी दर्ज होनेे के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सोभ्यारंजन सिंह (३५),तोसिफ राजा (२६),नागे बरुआ (२७),अभिजीत महान्ती (२६) एवं बाबू सिंह (२१),इन पाँचों को केस नंबर २३४/२१ भारतीय दंड संहिता की धरा ३४१ -किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना /३८५-किसी व्यक्ति से जबदस्ती वसूली करना /५०६- अपराधिक धमकी देना /३४- एक से ज्यादा ब्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध, के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट चालान कर दिया गया है |





