राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजय दशमी उत्सव पालन
प्रेस विज्ञप्ति (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राउरकेला महानगर की ओर से सिविल टाउनशिप स्थित मॉडर्न पार्क में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया । इस उत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक घोष वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस के रूप में सिविल टाउनशिप में भ्रमण किये. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता मां दुर्गा के तैल चित्र का पूजन किया. ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न शारीरिक गतिविधियां की गईं।
बैठक महानगर कार्यसमिति श्री युधिष्ठिर महंथ के संयोजकत्व में हुई तथा बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख श्री पंगम साहू ने की। उत्सव के मुख्य अतिथि समाज सेविका अर्चना गाडेरिया ने मातृत्व की पूजा एवं स्वस्थ परिवार एवं समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य वी.भगैया शामिल हुए और उन्होंने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है। इसका गौरवशाली इतिहास है, हिंदू धर्म प्रकृति आधारित जीवन पद्धति है।
सन् 1925 को विजयादशमी के दिन स्थापित यह संघ व्यक्तिगत, संगठित हिंदू समाज और समृद्ध राष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहा है। क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री जगदीश खड़ंगा, जिला प्रचार श्री शंकर पंडा, शारीरिक प्रमुख हरेकृष्ण माझी, संचार प्रमुख डॉ. सनातन प्रधान, महाविद्यालय प्रमुख सुरेंद्र पंडा, नगर संघचालक बेनीगोपाल मालानी, डॉ. रामचन्द्र मेहर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।





