राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रक पलटी जाने सुरक्षित
आगे चल रही वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर के ऊपर चढी 16 पहियों वाली ट्रक और अंततः अपना संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। यह घटना आज सोमवार की है। दोपहर 12 बजे के करीब एक 16 पहियों वाली भारी ट्रक क्रमांक ओडी14एई 5519 सामन लादकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 में दौडी़ जा रही थी। टांगरपाली थाना क्षेत्र के पास आगे चल रही एक वाहन को बचाने के चक्कर में डीवाईडर में चढ़ गयी और संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में जनहानि की कोई खबर नही है।





