रायगढ़ पुलिस ने चोरी की बारदात को 48 घंटे में ही सुलझाया

रायगढ़ पुलिस ने चोरी की बारदात को 48 घंटे में ही सुलझाया

 गजानंदपुरम कॉलोनी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा — चार नाबालिग समेत महिला और पुरुष गिरफ्तार, ₹87,000 नगद, मोबाइल, साइकल बरामद!!

रायगढ़,"दिनांक 21 अप्रैल 2025"- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार नाबालिग, समेत एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गजानंदपुरम कॉलोनी में बीते 18 अप्रैल को दी गई थी घटना को अंजाम।

इस घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड, कोतवाली थाना कर्मचारी और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों पर निगरानी रखी गई।
घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ओझा (उम्र 45 साल) के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि  सुबह 10:30 बजे अपने घर के बाहर दरवाजा गेट में ताला लगाकर चांदनी चौक रायगढ़ स्थित ऑफिस गया हुआ था। शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर वापस आया तो देखा घर का मुख्य दरवाजा टुटा हुआ है, अन्दर कमरे का दराज का समान बिखरा पड़ा था, दराज में रखे 2,50,000/- रू. तथा 01 एक सोने का चैन, मंगलसूत्र जुमला किमती 3,50,000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0 क्र0 166/2025 धारा 331(3), 305) बी.एन.एस. कायम कर पुलिस जांच में जुट गई ।  

पुलिस को मुखबीर से क्षेत्र के चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली । सूचना के आधार पर चार किशोर बालकों को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन बालकों को चोरी करने के लिए सुरज अग्रवाल नामक युवक और कुसुम एक्का नामक महिला द्वारा उकसाया गया था, वे नबालिगों को यह कहकर उसे चोरी करने के लिए उकसाते थे कि नाबालिगों पर कानूनी सख्ती कम होती है।

विधि के साथ संघर्षरत बालकों ने चोरी की रकम में से
- ₹45,000 सुरज अग्रवाल को  
- ₹42,000 कुसुम एक्का को  
देने की बात कबूल की गई, जबकि शेष राशि नाबालिगों ने खाने पीने में खर्च कर दी।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी:  
1. सुरज अग्रवाल (20), हण्डी चौक रायगढ़  
2. कुसुम एक्का (37), जवाहर नगर रामभांठा  
3. चार विधि से संघर्षरत बालक— सक्षम न्यायालय में पेश किए गए है।

पुलिस द्वारा बरामदगी: 

- ₹87,000 नगद  
- चोरी में प्रयुक्त साइकिल  
- मोबाइल फोन  
- चोरी और नाबालिगों को अपराध में संलिप्त करने के लिए 95, 3(5) बी.एन.एस जोड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर, पुलिस उपाधिक्षकआकाश शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी का माल बरामदगी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, मनीष कांत, उप सहायक निरीक्षक कोसो सिंह जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही है ।