राम जन्मभूमि में निषाद राज और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित

राम जन्मभूमि में निषाद राज और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)

रामनगरी अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में आज धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षण आया, जब निषाद राज और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं का विधिवत स्थापना समारोह सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर के सप्त मण्डप पर इन प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए बताया कि यह प्रतिमाएं भगवान श्रीराम की भक्ति, श्रद्धा और मर्यादा के प्रतीक के रूप में स्थापित की गई हैं। निषाद राज, जिन्होंने वनवास के समय भगवान राम की सहायता की थी, और महर्षि वाल्मीकि, जिन्होंने रामायण की रचना कर श्रीरामकथा को अमर कर दिया, उनकी प्रतिमाओं की स्थापना मंदिर के आध्यात्मिक महत्व को और भी गहराई प्रदान करती है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों ने इस क्षण को अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण बताया। प्रतिमाओं की स्थापना से अयोध्या का धार्मिक वातावरण और भी पवित्र और भव्य हो गया है।
 यह आयोजन न केवल मंदिर के सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के महान आदर्शों को भी जीवंत करता है।