रामनवमी जुलूस पर लगी पावंदी से जनता में आक्रोश
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में प्राशसन द्वारा रामनवमी जुलूस ना निकालने के निर्देश पर बजरंग दल व अखाड़ा के कार्यकर्ता हुए एकजुट!
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में रामनवमी को लेकर हर वर्ष बजरंगबली के मूर्ति के साथ जुलूस निकाला जाता रहा है लेकिन कोरोना के गाइडलाइन की वजह से पिछले दो वर्षों से रामनवमी जुलूस नहीं निकाला गया।
इस वर्ष कोरोनावायरस के गाइडलइन को निरस्त करने के बाद सरकार द्वारा निर्देश दिया गया था कि जुलूस निकाली जाएगी जिसके तहत एक अप्रैल को निर्देश जारी होता है की जुलूस निकाली जाएगी और पाँच अप्रैल को पुन: सरकारी निर्देश आता है कि जुलूस नहीं निकाली जाएगी जिसे लेकर राजगांगपुर शहर के 20 अखाड़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इसका विरोध करते नजर आए प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता को आज स्थानीय डाक बंगला में शांती बैठक (पीस मीटिंग) में यह निर्णय लिया जाएगा कि जुलूस निकाली जाती है या नहीं लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओ मैं भारी विरोध देखने को मिला। अब देखना यह होगा कि आज के पीस मीटिंग में उप जिलापाल अभिमन्यु बेहरा क्या निर्देश जारी करते हैं फिलहाल हिंदुओं में जुलूस पर लगाई गई पावंदी को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।





