एक व्यक्ति ने पुल के ऊपर से नदी में लगाई छलांग जांच में जुटी पुलिस

ब्राह्मणी तरंग थाना अंतर्गत ब्राह्मणी नदी पर बने नये पुल के ऊपर से आज पुर्वाह्न 11 बजे के करीब एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार राउरकेला सिविल टाउनशिप निवासी शिवराम साहू अपनी कार क्रमांक ओडी14डी 7497 में आया और कार को ब्राह्मणी नदी पर बने नये पुल के ऊपर खडा़ कर पुल के ऊपर से ब्राह्मणी नदी में छलांग लगा दी। ऐसा उन्होंने क्यों किया यह शहर में चर्चा और कौतुहल का बिषय बना हुआ है, स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है