राधा कृष्ण के रूप में शिशुओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग

राधा कृष्ण के रूप में शिशुओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग

लखन लोहार (संवाददाता)

बंडामुंडा़ "सेक्टर सी"बैरक मंदिर में 1 से 5 साल तक के शिशुओं का फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता कराया गया। यह  प्रतियोगिता स्थानीय दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित की गई थी। 
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता राधा कृष्ण पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिशुओ ने राधा कृष्ण बने हुए थे इनकी पोषक भेष भूषा सभी राधा कृष्ण पर आधारित थी। 
अतिथियो द्वारा सभी प्रतिभागियो पुरष्कार स्वरूप उपहार प्रदान किए गए,जिसे पाकर बालक बालिकायें सभी काफी खुश हुए। 
प्रतियोगिता के बिजयी प्रतिभायो में आद्रिक कर्माकर और मायरा थापा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। 
प्रतियोगिता के अन्य कार्यक्रमों में नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें राधिका महतो, सारिया सिंह, श्रीष्टी क्षत्री को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 जोडी़ शिशुओ ने भाग लिया। 
इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से सफल करने में संगिता महतो, लखन लोहार (संवाददाता : साराँश दैनिक) सीताराम माहतो, आभास होता, आंदी पाण्डे, सकलदीप व मंदिर कमिटी के सदस्यों का अहम योगदान रहा।