राजगांगपुर में जल्द पूरा हो सकता है रेलवे ओवरब्रिज का काम

राजगांगपुर में जल्द पूरा हो सकता है रेलवे ओवरब्रिज का काम

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा के मुख्य शासन सचिव के सर्वे के बाद राजगांगपुर के सभी कार्यों पर एडीएम का दौरा रेलवे ओवरब्रिज बनाने में लोगों का 2 एकड़ जमीन जाने की संभावना।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में विगत दिनों ओडिशा राज्य के मुख्य शासन सचिव बीके पांडेयन के सर्वे के बाद आज राजगंगपुर नगरपालिका भवन में एक जन सुनवाई जिला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अभिमन्यु बेहरा उपजिलापाल स्थानीय तहसीलदार एवं नगरपाल माधुरी लुगुन की उपस्थिति में शहर के सभी जाने-माने लोगों के साथ रेलवे ओवरब्रिज को लेकर जन सुनवाई की गई।

यह रेलवे ओवर ब्रिज जिसका निर्माण कार्य पिछले 3 साल से अधर में लटका है, जिसको लेकर राज्य के मुख्य शासन सचिव बीके पांडेयन के निरिक्षण करने के बाद जिलापाल को निर्देश की गई थी कि इसकी जांच कर यथाशीघ्र रेलवे ओवरब्रिज को बनाया जाए जिसको लेकर आज नगरपालिका कार्यालय में स्थानीय लोगों के बीच एक जन सुनवाई रखी गई थी जनसुनवाई में निर्णय लिया गया कि यथाशीघ्र जमीन की सर्वे कर जमीन धारकों को उचित मुआवजा देने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज के काम यथाशीघ्र संपन्न की जाएगी वही अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट  अभिमन्यु बेहरा ने सरकारी अधिकारियों के साथ सरकारी अस्पताल का निरिक्षण करते हुए अवकाश प्राप्त कर्मचारीयो को यथाशीघ्र 7 दिनो के भीतर आवास खाली करने का निर्देश जारी किया है ताकि अस्पताल के विकास कार्यों में बाधा ना हो।ज्ञात हो कि आगामी 2024 में चुनाव को लेकर सभी विकास कार्यों पर ओडिशा के मुख्य शासन सचिव बीके पांडेयन के सर्वे के बाद विशेष जोर दिया जा रहा है अब देखना यह होगा कि 3 साल से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज को बनने में और कितना समय लगता है।