राजगांगपुर मुस्लिम पंचायत कमेटी का चुनाव संम्पन्न
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर मुस्लिम पंचायत कमेटी के चुनाव संम्पन्न होने के बाद चुनाव में जीते हुए सदस्यों ने राजगांगपुर से बलांगीर स्थित पीर हजरत शाह शकुर बाबा के मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाया और बाबा से सभी के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी। इसके साथ ही मुस्लिम पंचायत कमेटी के निर्वाचित सदस्यों ने मिलजुल कर काम करने और अपने काम को ईमानदारी पूर्वक संपन्न करने के लिए दुआ मांगी। इसके पश्चात लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें निर्वाचित सदस्यों ने एक दूसरे को और उपस्थित लोगों को प्रेम पूर्वक खिलाया। गौरतलब है कि बीजद अल्पसंख्ख्यक सेल के राज्य सचिव शोएब आलम के नेतृत्व में मुस्लिम पंचायत कमेटी के निर्वाचित सदस्य तरवा शरीफ का दौरा किया।
मजार शरीफ पर चादर चढ़ाने के बाद जामा मस्जिद और मदरसा रिजविया कमेटी के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। मजार शरीफ पर चादर चढ़ाने वालों में अध्यक्ष एमडी आरीफ, उपाध्यक्ष एमडी जावेद, महासचिव मसूद अमन, कोषाध्यक्ष एमडी फैयाज, एमडी आबिद एमडी नौशाद, अब्दुल रज्जाक खान (राजा), एमडी बेलाल, एमडी सद्दाम सहित अन्य लोग शामिल थे।





