राउरकेला से बार बार हवाई सेवा बंद क्यों हो रही है

राउरकेला से बार बार हवाई सेवा बंद क्यों हो रही है

राउरकेला हवाई अड्डा से उडानों और यात्रियों की संख्या के बिषय में भारतीय विमान प्राधिकरण से प्राप्त सूचना के अनुसार, राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच हुई उडा़नो में सन् 2022 से सन् 2025 तक हवाई यात्रा करने वालो की स्थिति सोचनीय है जो भविष्य में राउरकेला से वायुयान चलाचल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है या यहाँ से कोई भी कंपनी वायु सेवा देने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है। भारतीय विमान प्राधिकरण से जो आंकड़े प्राप्त हुए है उसके मुताबिक सन् 2022 में राउरकेला हवाई अड्डे से यात्री विमान सेवा और यात्रियों की संख्या शुन्य रही है।  सन् 2023 में कुल 633 उडाने भरी गई जिसमे 30663 यात्रीयो ने सफर किया,अर्थात प्रति उड़ान 48.44 यात्रीयों ने हवाई सफर किया। उसी तरह सन् 2024 में कुल 519 उडानो में 18953 यात्रीयो ने सफर किया, यानी 36.51 यात्री प्रति उड़ान। वही सन् 2025 में जनवरी माह से लेकर अगस्त माह तक कुल 222 उडानों में 12225 यात्रीयों ने सफर किया, यानी 55.06 यात्री प्रति उड़ान जिसमें अगस्त माह शुन्य रही।  यह आंकड़े बताते है कि वायुयान में सफर करने वाले यात्रीयों के दर में लागातार गिरावट आई है और अंततः अगस्त 2025 में शून्य पर आ गई, जिससे वायुयान संचालकों को नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में राउरकेला से कोई भी कंपनी अपनी उडानों को बंद करने पर मजबूर हो सकता है।