राउरकेला में १७ पुलिस कर्मियों का तबादला

राउरकेला में १७ पुलिस कर्मियों का तबादला

सुभाष गुप्ता ( संवाददाता )

राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के स्मार्ट सिटी राउरकेला में १५ निरीक्षक ( इंस्पेक्टर ) और दो सहायक निरीक्षकों ( एस,आई,) को इधर से उधर किया गया |

राउरकेला पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर पर कि गई है अदलाबदली | उदितनगर , झिरपानी , बिसरा , ब्राह्मणी तरंग , बंडामुंडा , प्लांट साइट , सेक्टर -3 , सेक्टर -15 , सेक्टर -7 , टिकैत पाली , गुरुण्डिया , लाठी कटा , महुलपदा , चांदी पोष थाने के प्रभारी बदल गए हैं . इनमें से आठ थाना प्रभारियों का तबादला किया गया , जबकि पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित आठ निरीक्षकों को थानों में प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है |

27 मई को राउरकेला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार भामू व अपर पुलिस अधिक्षक एस.के. बेहरा व मोहन पानी करूवा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उपरोक्त निरीक्षको को 17 थानों में पदस्थापित किये जाने की जानकारी दी गई है |.