राउरकेला में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
इस संदर्भ में उदितनगर पुलिस स्टेशन केस संख्या 466, दिनांक 29.12.2025 धारा-
318(4)/336(2)/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस/30 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है
राउरकेला पुलिस ने शहर में अंतरराज्यीय शस्त्र रैकेट का भंडाफोड़ किया है । राउरकेला पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार यह रैकेट नागालैंड से अवैध रूप से लाइसेंस प्राप्त करने में संलिप्त, जो अखिल भारतीय स्तर पर मान्य थे और दस्तावेज़ों में हेराफेरी करते थे।
खुफिया सूचना के आधार पर राउरकेला में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए और अन्य राज्यों से दस्तावेज़ों में हेराफेरी करके अवैध शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।
वे लोगों को 5 से 10 लाख रुपये प्रति लाइसेंस के बदले शस्त्रों के साथ अखिल भारतीय शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने का लालच देते थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह राउरकेला, कोलकाता और नागालैंड में सक्रिय है।
अब तक उन्होंने ऐसे लाइसेंस प्राप्त कर राउरकेला के कुछ लोगों को दे दिए हैं।आगे
मामले की जांच जारी है।
इस मामले में उदित नगर पुलिस स्टेशन मामला संख्या 466 दिनांक 29.12.2025 को शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।
इस मामले में रतन कुमार शॉ 58 वर्ष, पुत्र विद्यासागर शॉ, निवासी। डीएल, 304, बसंती कॉलोनी, राउरकेला जो इस गिरोह का सरगना है को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से एक 32 एन पी बोर पिस्टल वेब्ले एंड स्कॉट।
25 जिंदा कारतूस, रतन कुमार शॉ का मोबाइल फोन जिसमें डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज हैं।
एडीएम, राउरकेला द्वारा जारी शस्त्र लाइसेंस। नागालैंड से जारी शस्त्र लाइसेंस। एक एनपी एफजी 2 पांच शुन्य 7 चार रिवॉल्वर। 5 जिंदा कारतूस एक एनपी एफजी 25074 दशमलव 32 मार्क के थ्री रिवॉल्वर और 5 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
इस संदर्भ में उदितनगर पुलिस स्टेशन केस संख्या 466, दिनांक 29.12.2025 धारा-318(4)/336(2)/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस/30 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।





