राजगांगपुर पुलिस कि एक और कामयाबी - मोटरसाइकल चोर का सरगना गिरफ्तार

राजगांगपुर पुलिस कि एक और कामयाबी - मोटरसाइकल चोर का सरगना गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर पुलिस की एक और कामयाबी - ड्रग्स रैकेट के सरगना को गिरफ्तार करने के बाद शहर व आसपास के इलाकों में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से बारह मोटरसाइकिल बरामद किया | पुलिस द्वारा की गई इस करवाई को शहर के बुधजिवीयों ने सराहनीय कदम बताया है।

विगत कुछ वर्षों से शहर समेत सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न थानों में मोटरसाइकिल चोरी होने के कई मामले दर्ज किये गए है | वहीं दूसरी ओर जब से राजगांगपुर शहर में नए एसडीपीओ डॉ शशांक शेखर बेउरा एवं नये थाना प्रभारी बिबत्स कुमार प्रधान ने पदभार संभाला है, तब से अभी तक हर अपराधिक घटना जैसे चोरी, छिनताई, लुटपाट, डैकैती व अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए रविवार को मोटरसाईकल चोरी की वारदात में लिप्त सरगना गडपोष निवासी किशोर महानंद को शहर के लिपलोई से गिरफ्तार करने किया गया,इसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है | 
जब्त की गई चोरी कि बारह मोटरसाइकिलों में दो मोटरसाइकल के मालिक थाने में अपनी चोरी हुई मोटरसाइकिल को लेने पहुंचे। सरगना की गिरफ्तारी की जानकारी विभिन्न थानों में दे दी गई है।

आज शाम चार बजे हुई एक पत्रकार सम्मेलनी में राजगांगपुर एसडीपीओ डॉ शशांक शेखर बेउरा ने यह जानकारी मिडिया प्रभारियों को दी। मौके पर सहायक निरीक्षक खगपति विश्वाल, मुकंद पात्र,बेहरा बाबू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बताते चले कि विगत कुछ दिनों से शहर की पुलिस हर तरह की अपराधिक घटनाओं सहित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी करने का सिलसिला जारी रखें हुए हैं पुलिस द्वारा कि जा रही इस तरह कि औचक निरीक्षण, छापेमारी से मामले में लिप्त अपराधी एवं अवैध कारोबार के सरगनाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वही सामान्य नागरिकों के बीच पुलिस कि अच्छी छबि बन रही है जिससे नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है |