युवती के दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

युवती के दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के लैलूंगा की एक युवती बीते साल 2021 की नवंबर माह में अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर अपने परिजनों के साथ स्थानीय थाने पहुँची। युवती ने एक युवक पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
पिडिता के द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए लैलुंगा थाने की पुलिस आरोपी  परदेशी सारथी को उसके घर की घेराबंदी कर धर दबोचा। 
युवती के अनुसार परदेशी सारथी का उस गाँव में आना जाना था। एक दिन जब वह गाँव आया हुआ था, युवती को घर में अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उससे शादी करने की बात कहकर युवती को अपने साथ ले गया। दो सप्ताह बाद परदेशी ने युवती को वापस उसके घर में छोड़ गया। आरोपी द्वारा युवती को डराए - धमकाए जाने के कारण युवती ने आरोपी के डर और लोक लाज के कारण यह बात घर किसी को बता नही पाई। 
आरोपी के अपने गाँव चले जाने पर युवती ने हिम्मत करके यह बात घरवालो को बताई।
और थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती के शिकायत पर आरोपी परदेशी सारथी (22) के बिरूद्ध लैलूंगा थाने में भा.दा.वि. की धारा 376(2),547,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर पैंकरा, आरक्षक इलियास केरकेट्टा और नेहरू भगत की प्रमुख भूमिका रही ।