मोबाइल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में 29-06-2023 के दिन लगभग 07.35 बजे, राजगांगपुर रेलवे स्टेशन और यार्ड में रेलवे पुलिस बल, चौकी और राजगांगपुर थाना के सहायक निरीक्षक -रौशन कुमार, अतिरिक्त सहायक निरीक्षक आर.के.होता और कुंदन सिंह द्वारा की गई छापेमारी और जांच के दौरान, उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या -02 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।  पूछताछ करने पर, उसने अपनी पहचान सुजेल महानंदिया, उम्र लगभग 19 वर्ष, पुत्र मेघू महानंदिया, निवासी तालकीपाड़ा राजगांगपुर, थाना- राजगांगपुर, जिला- सुंदरगढ़, ओडिशा के रूप में अपनी पहचान बताई। जांच करने पर उसके पास ओप्पो कंपनी का एक सिल्वर कलर स्क्रीन टच एंड्रॉइड मोबाइल लॉक हालत में मिला।  मांगने पर वह रेलवे परिसर में अपनी उपस्थिति के समर्थन में किसी प्रकार की कोई प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहा, साथ ही वह उस वक्त मोबाइल के समर्थन में कोई दस्तावेज भी दिखाने में विफल रहा।  आगे पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात यात्री का मोबाइल चुराया था। और अपना अपराध कबूल कर लिया।  बरामद मोबाफ़ोन की कीमत रु.  18,000/- (अनुमानिक) बताया जा रहा है।  आवश्यक औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद पकड़े गए व्यक्ति को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।  इस संबंध में जीआरपी/आरओयू में क्रमांक- 80/23, दिनांक- 05.07.2023, आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।