मुख्य शासन सचिव के दौरे को लेकर गर्माने लगी राजनीति
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव के दौरे को लेकर राजगांगपुर की राजनीति गर्माने लगी है। एक ओर जहाँ जिला में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 966 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शुक्रवार की शाम को किया, वहीं 5 टी सचिव के.पांड्यन मुख्यमंत्री के साथ शुक्रवार को पहुंचे हैं लेकिन वे जिले में दो दिन रुकेंगे और 12 मार्च को वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को किये जाने वाले शिलान्यास व घोषणा में राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वेदव्यास मंदिर व घोघड़ धाम को विकसित करने को शामिल किये जाने के कयास के बाद कांग्रेस व बीजद दोनों इस बात की वाहवाही लेने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। वहीं भाजपा मूकदर्शक बनी आगे की रणनीति बनाने में जुटी है।
आपको बता दें कि ओडिशा के मुख्य सचिव के .पांड्यन का आज राजगंगपुर स्थित घोघर धाम मंदिर पहुंचकर मंदिर को विकसित करने हेतु सर्वे किया और मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राजगांगपुर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया जहां 100 शय्या वाली एक अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है,इसके बाद रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया जिसका कार्य पिछले 3 वर्षो से चल रही है और वर्तमान समय में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पडा़ है। वही विपक्षी दलों द्वारा मुख्य शासन सचिव के इस दौरे को आगामी 2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक दौरा बता रहे हैं अब देखना यह होगा की मुख्य सचिव के दौरे के बाद राजगांगपुर शहर का कितना विकास होता है ?





