मिशन शक्ति के तहत एक दिन की डीएम बनी इंटर की छात्रा
धर्मेंद्र सिंह (रिपोर्टर)
मिशन शक्ति के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा अंकिता यादव बनी एक दिन की जिलाधिकारी
श्रावस्ती । अंकिता यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिन के लिए जिलाधिकारी के पद पर आसीन होकर डाक फाइलों पर हस्ताक्षर किया और जनता दर्शन में फरियादियों की फरियाद भी सूनी।
मौजूद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को है सशक्तिकरण करना है। मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्राओं को बुलाकर उच्च पदों पर आज आसीन किया गया इसका मुख्य उद्देश्य नई युवा पीढ़ी जो विद्यालयों, में अध्यनरत हैं मिशन शक्ति के माध्यम से उन्हें प्रेरणा मिल सके और उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़े।
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि नारी का सम्मान बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा लोगों में लड़का और लड़की की बीच आसमानता की भावना समाप्त करने के लिए करना होगा जागरूक। बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है मिशन शक्ति के अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक।





