मिट्टी डालकर पाट दी गई खड़ी फसल प्रशासन मौन

मिट्टी डालकर पाट दी गई खड़ी फसल प्रशासन मौन

बंडा़मुंडा के नेपाली बस्ती में रेलवे की ओर से निर्माण संबंधित कार्य किए जा रहे है, स्थानीय निवासियो का आरोप है कि यह निर्माण कार्य के लिए खडी धान की फसल को मिट्टी डालकर पाट दिया गया जबकि उन्होने स्थानीय रेलवे प्रशासन से धान कटाई तक की मोहलत मांगी थी पर उनकी निवेदन को नजर अंदाज करते हुए धान की खड़ी फसल को मिट्टी डालकर पाट दिया गया। वही विस्थापित कमिटी के सदस्यों और कमिटी की अगुवाई कर रहे लोगों का कहना है कि नेपाली बस्ती के जिस भूमी पर रेलवे निर्माण कार्य कर रही है वह भूमी रेलवे द्वारा अधिग्रहीत भूमि के दायरे में नही आता इस पर बल पूर्वक निर्माण कार्य कराए जा रहे है इसे बंद किया जाए इसके लिए उन्होने स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक का दरवाजा खटखटाया पर आश्वासन के शिवा कुछ ना मिला।

क्या कहते है लोग देखे विडियो 

स्थानीय लोगो ने धान की कटाई तक मोहलत मांगी थी प्रशासन को कारण बताते हुए इस निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई पर यह हो ना सका फलस्वरूप लोगो में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। 

प्रशासन को दी गई आवेदन