मानवाधिकार सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारीयो से की मुलाकात
विश्व मानवाधिकार संगठन (इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन) सुंदरगढ़ जिले के नव गठित टीम के सदयासों ने राउरकेला पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियो से मुलाकात संगठन के उपाध्यक्ष रितेश कुमार प्रजापति, के अगुवाई में राउरकेला शहर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू,उप पुलिस अधीक्षक भीमसेन नाइक और राउरकेला नगरपालिका के उपायुक्त सुधांशु भोई से मुलाकात कर विश्व मानवाधिकार संगठन के उद्देश्य और कार्य प्रणाली से अवगत कराया ।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने गरम जोशी से टीम का स्वागत किया और मानव अधिकार से जुड़े मामलो पे चर्चा की और कहा की भय और अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए मानव अधिकारों का ध्यान रखते हुए पुलिस विभाग और मानव अधिकारों संगठनों को आपसी ताल मेल बना के काम करना होगा !
संगठन के महिला विंग की निर्देशक तारा कृष्ण ,अध्यक्ष सुषमा सिंह राजपूत ,उपाध्यक्ष रेणू राउत और संघटन के क़ानूनी मामलो के सचिव मोनालिशा गुप्ता ने पुष्प गूच्छ देकर सबका अभिवादन किया ! संगठन की सभी महिला सदस्यों ने महिलओं और बच्चो के साथ हो रहे अपराधों और मानव अधिकार हनन के मामलो पर नियंत्रण करने के लिए कानून के दायरे में रहते हुए हर संभव प्रयास करने के संकल्प दोहराया !
राउरकेला नगरपालिका के उपायुक्त सुधांशु भोई इस मुलाकात मे संगठन के सभी सदस्यों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन योजनाओं को जरुरतमंदो तक पहुंचने में सहयोग करने का आग्रह किया !





