मां गजलक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मां गजलक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में श्रीश्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा स्थानीय कम्युनिटी सेंटर परिसर में धन की देवी मां गजलक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की जा रही है। इस वर्ष समिति ने न में अनूठा पंडाल सजाया है, जिसमें मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को कलश स्थापना के बाद से मां गजलक्ष्मी की पूजा विधिवत शुरू हो गई है। पूजा का संचालन पंडित प्रदीप कुमार पंडा और अमर कुमार दास द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है, जबकि यजमान के रूप में वृषभ संन्यासी और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी भोई पूजा में भाग ले रहे हैं। यह श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति का आठवां वर्ष है, जिसमें 2017 से पूजा की शुरूआत की गई थी। हर साल यहां आकर्षक पंडालों के साथ रंगीन बिजली के झालरों से सजावट की जाती है, जिससे मां गजलक्ष्मी का दरबार फूलों से सजता है। गजलक्ष्मी पूजा का यह अनूठा और भव्य आयोजन सुंदरगढ़ जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पंडाल में बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। सुबह दस बजे और संध्या पूजा के बाद आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। रविवार 20 अक्टूबर को को समिति की ओर से विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।