महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार

राउरकेला आबकारी विभाग ने आज चार महुआ शराब कारोबारी  को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। 
राउरकेला आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त एक महिला समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है। इनके पास से महुआ शराब और एक स्कुटी (ओडी 14टी 5953)बरामद की गई है। 
चारो गिरफ्तार महुआ कारोबारीयो के नाम इस प्रकार है-सुशान्त बाग (जियाबहाल), ललीत ढाला (गोपबंधू पाली), झाल कुजुर (लोको बरकानी-बंडामुंडा़), गंदला एक्का  (मोनको -बीसरा)