नगदी के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार:वाहन और मोबाईल जप्त
कुत्रा में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार; नकद राशि और वाहन जब्त
सुंदरगढ़ (ओडिशा): कुत्रा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में ओपीजी एक्ट (OPG Act) की धारा 3 के तहत केस संख्या 224 (दिनांक 16.10.2026) दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1.आकाश सिंह राठौर (25 वर्ष), पिता: अंगद सिंह राठौर, निवासी: कुत्रा (बस स्टैंड के पास)
2.कल्याण मिंज (39 वर्ष) - पिता: स्व. जोसेफ मिंज, निवासी: नक्की, ओरमपाड़ा
3.कमलाकांत बारीक (37 वर्ष) - पिता: कैलाश चंद्र बारीक, निवासी: कुत्रा
4.सुरेश मिंज (37 वर्ष)- पिता: कर्मा मिंज, निवासी: कुत्रा, मलूपाड़ा
5अरुण पात्रा (53 वर्ष)- पिता: स्व. माधव पात्रा, निवासी: ब्लॉक कॉलोनी, कुत्रा
6.सुकंद नायक (37 वर्ष)- पिता: जलेश्वर नायक, निवासी: कुत्रा, चुनीपाड़ा
7.आलमगीर (30 वर्ष)- पिता: सिराजू शेख, निवासी: सुंधीपा (पश्चिम बंगाल) / हाल निवासी: भाटीपाड़ा, कुत्रा
8.लक्ष्मण माझी (58 वर्ष) - पिता: स्व. घासी माझी, निवासी: जामपाली, राजगांगपुर
9.अजीत सागर (47 वर्ष) - पिता: दिलीप सागर, निवासी: टालकीपाड़ा, राजगांगपुर
10.सुनील तिर्की (42 वर्ष) - पिता: भाड़े तिर्की, निवासी: फालसकानी, राजगांगपुर
11.नवीन तांती (53 वर्ष) - पिता: मदन तांती, निवासी: बाबूधी, राजगांगपुर
बरामद सामान और नगदी
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते, गाड़ियां और महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं:
नकद राशि: कुल ₹1,76,500/- (एक लाख छिहत्तर हजार पांच सौ रुपये)
₹500 के 260 नोट = ₹1,30,000
₹200 के 214 नोट = ₹42,800
₹100 के 34 नोट = ₹3,400
₹50 के 8 नोट = ₹400
ताश के पत्ते: 12 पैकेट (प्रत्येक में 52 पत्ते)
त्रिपाल: नीली और लाल रंग की पन्नी/त्रिपाल
1 होंडा एक्टिवा (OD-16 J 1068)
1 सुजुकी बर्गमैन (OD-14 AJ 9858)
1 हीरो HF डीलक्स प्रो (OD-14 AJ 9162)
1 होंडा एक्टिवा स्कूटी (OD-05 CN 2111)
1 मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (OD-14 AB 6360)
1 होंडा एक्टिवा DLH (OD-16M 6142)
रियलमी 16 प्रो, आईफोन 17 प्रो, ओप्पो 14 5जी, वीवो V27, ओप्पो रेनो 12 5जी, सैमसंग A145 तथा एक अन्य ओप्पो स्मार्टफोन सहित कई महंगे फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।





