मवेशियों का अड्डा बन गया राजमार्ग
अनुराग आचार्य (वयौरोचीफ)
राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों सहित तालचेर शहर के राजमार्ग अब मवेशियों के अड्डे में तबदील हो गया हैं।
तालचेर में आप जहां भी जाते हैं, आपको सड़क पर मवेशी पड़े दिखाई देते हैं। इससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। यहां किसी ने भी इन गायों को सड़क से हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। गायों और बछड़ों के मालिक उनकी देखभाल किए बिना उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। जिससे ये पालतू जानवर फसलों को नष्ट करते ही हैं, साथ ही मासूम जानवरो को बिना चरवाहे के खुला छोड़ दिया जा रहा है। नतीजतन कई बार दुर्घटना के कारण कुछ की मौत हो जाती है,तो कभी वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
इसके अलावा, बैलों और गायों को दलालों द्वारा कभी बड़ी चतुराई से तो कभी
क्रूरता से कसाईखानो में लेजाने के कई उदाहरण हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद, ग्राम परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।





