मालवाहक ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

मालवाहक ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

बिश्वाकर्मा पूजा के दिन (17 सितंबर 2021) की दोपहर लगभग 1:00 बजे माल वाहक ट्रेन के चालक ने सूचना दी कि एक अधेड़ व्यक्ति गारपोस और सागरा स्टेशन के बीच हमारी ट्रेन के इंजन के सामने आ गया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। उपरोक्त सूचना पाकर नजदीक ही रेल पटरी की देखरेख में लगे रेल कर्मचारी एवं आसपास के लोग फोन कर गारपोस से अस्पताल गाड़ी (एंबुलेंस) बुलाए और उस घायल अधेड़ व्यक्ति को  गारपोस अस्पताल ले गए। परंतु वह घायल व्यक्ति ने चिकित्साधीन अवस्था में अस्पताल लाने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। यह सूचना पाकर राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल एवं बामडा़ रेलवे स्टेशन से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी अपने कर्मचारीयो समेत गारपोस अस्पताल पहुंचे।मृतक के शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है । मृतक के  पास से कोई टिकट या अन्य वस्तुएं बरामद नही होने के कारण समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नही हो पाई है।