मनोहरपुर में ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर संडे का पर्व मनाया गया

मनोहरपुर में ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर संडे का पर्व मनाया गया

मनोहरपुर न्यूज़
-:ईशाई समुदाय ने ईस्टर संडे पर्व मनाया,और एक दूसरे को दी बधाई। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे. गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी उसके अगले संडे को ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे. उनके दोबारा जीवित होने की घटना को याद करते हुए ईसाई धर्मावलम्बियों में ईस्टर संडे के रूप में मनाने की परंपरा का अनुपालन करते आ रहे हैं। आज रविवार अहले सुबह लगभग 4 बजे सीएनआई,एवं जीईएल चर्च से जुड़े ईसाई समुदाय के लोग अपने अपने क़ब्रिस्तानों में पहुंचे. सारे कब्रों को बेहतर तरीके से रंग-रोगन कर सजाया हुआ था, वहां कब्र पर फूलों से सजाया गया एवं मोमबतीयां जलाई गई.तत्पश्चात सीएनआई  चर्च के रेव० फा.एंजेल कंडुलना द्वारा प्रार्थना की गई. इसके बाद पुनःचर्च में सुबह 7 बजे से प्रार्थना सभा आयोजित की गई.तथा प्रार्थना सभा समापन के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई व क्षुभकामनायें दी।