मदद या मजाक

20 फूट के चौकोर प्लास्टिक को चार टुकडों में बांट कर एक एक टुकडा लेने को कहा गया

बिसरा प्रखंड के तुलसीकानी पंचायत अंचल में आँधी तूफान से उजडे़ घरो के लिए स्थानीय सरपंच देवेन्दर एक्का ने ग्रामीणो के साथ तहसीलदार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ग्रामीणो के लिए मदद की गुहार लगाई थी इस पर तहसीलदार ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को उस स्थान का मुआइना कर प्रभावित परिवारो को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही थी। 
स्थानीय सरपंच के अनुसार राजस्व निरीक्षक प्रभावित कुछ घरो का ही मुआयना किया और सहायता के नामपर केवल पाँच प्लास्टिक दी जबकि लगभग 25 परिवार प्रभावित हुए है। 
उसपर भी सरपंच से यह कहा गया कि उन प्लास्टिको को चार टुकडों में बांटा जाए और एक एक टुकडा दिया जाए। 
इस पर सरपंच का कहना है कि 20 फूट लंबी और 20 फूट चौडी प्लास्टिक को अगर चार हिस्सों में बाँट दी जाए तो 5 फुट की प्लास्टिक किस काम की।