मणि पर्वत पर सावन झूला आज 

मणि पर्वत पर सावन झूला आज 

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या में आज सैकड़ो मंदिरों से निकलेगी झूलनोत्सव यात्रा। मणि पर्वत पर सीता संग झूलेंगे प्रभु श्रीराम। सावन शुक्ल तृतीया के अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या। उल्लास में डूबी समूची अयोध्या।  कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज, दशरथ महल, हनुमत निवास, मणिराम दास छावनी आदि मंदिरों से भगवान श्री राम और सीता की मूर्तियां और उनके स्वरूप गाजे-बाजे के साथ जाएंगे मणिपर्वत। मणिपर्वत पर पेड़ की डालियों पर झूला लगाकर भगवान को विराजमान कर सिया संग श्री राम झूलन पर होंगे विराजमान।संतों का समूह गायन वादन और नृत्य के साथ प्रकट करेगा अपना उल्लास। इसके पश्चात मंदिरों के शोभा यात्रा वापस अपने मंदिरों को लौटेगी। आज के कार्यक्रम के साथ ही अयोध्या की 1000 मंदिरों में 12 दिवसीय झूला उत्सव होगा आरंभ, जो सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन अर्थात 9 अगस्त तक चलेगा। पूरे कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम।