मजदूरों को असमय सेवानिवृत्त करने का आरोप
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
डालमिया की री फैक्ट्री के स्थाई मजदूरों को समय से पहले सेवानिवृत्त करने पर एकजुट हुए मजदूर, 120 मजदूरों को सेवानिवृत्त करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।16 मजदूरों को सेवानिवृत्त करने पर मजदूर हुए एकजुट।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित डालमिया री फैक्ट्री द्वारा मजदूरों के साथ अनियमितता करने पर मजदूर हुए एकजुट 120 मजदूरों के साथ अनियमितता करने का मजदूर लगा रहे आरोप।
मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार डालमिया रिफेक्ट्री में कार्यरत स्थाई मजदूरों का कहना है कि हम लोगों को समय से पहले सेवानिवृत्त करने का कंपनी द्वारा योजना बना दी गई है जिसमें अनियमितता के तहत 16 स्थाई मजदूरों को असमय सेवानिवृत्त कर दिया गया है वही 120 मजदूरों को असमय सेवानिवृत्त करने का योजना कंपनी द्वारा बनाई गई है। ज्ञात हो कि मजदूर जब कंपनी में बहाली हुए थे उस समय मजदूरों से जन्म प्रमाण पत्र ना लेकर बहाली की गई थी जिसमें मजदूरों का कहना है कि उम्र बढ़ाकर लिख दिया गया था जिसका शिकायत हम लोगों द्वारा बार-बार की गई थी जिसे सुधारने की आश्वासन मिलता रहा लेकिन अब सुधार ना करते हुए हम मजदूरों को 40 और 45 के उम्र मे अनियमितता के तहत सेवानिवृत्त कर देने से हम मजदूर एक हुए हैं और सरकार से न्याय चाहते हैं वही डालमिया रिफेक्ट्री द्वारा विगत कुछ दिन पहले डालमिया री फैक्ट्री की आधा से अधिक शेयर एक विदेशी कंपनी आर एच आई मैग्नीशिया कंपनी को बेच दी है और यह कंपनी स्थायी मजदूरों को असमय सेवानिवृत्त कर देना चाह रही है वही मजदूर यूनियन को कंपनी अपने पक्ष में कर के मजदूरों के साथ अनियमितता के तहत असमय सेवानिवृत्त करना चाह रही है जबकि 16 अस्थाई मजदूर को सेवानिवृत्त कर दी गई है वही बाकी बचे सभी 120 अस्थाई मजदूर सरकार से अपनी समस्या का समाधान को लेकर पत्रकारों के माध्यम से गुहार लगाई है।





