भुवनेश्वरी खदान हादसे में एक की मौत सुरक्षा को लेकर सवाल
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर के भुवनेश्वरी कोयला खदान में आज अंगुल जिले के बोरपाल थाना क्षेत्र में आनेवाले बटामुला गांव के निर्माण मजदूर संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने बरामद कर तलचेर राजकीय मंडपाल अस्पताल में शवपरिक्षण के लिए भेज दिया। घटना के अनुसार, श्री सिंह सुबह भुवनेश्वर माइंस के साइड नंबर 1 पर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,और शरीर क्षत विक्षत हो गया। इस घटना ने कोयला खदानों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। घटना की सूचना पाकर कोलियरी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





