भारी मात्रा में गाँजा के साथ वाहन जब्त
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
भारी मात्रा में गांजे के साथ वैन व बाइक जब्त गांजा तस्कर पुलिस वाहन को देखकर वाहन को जंगल में छोड़ फरार हो गये।
कालाहांडी जिला के रामपुर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते हुए गांजे सहित एक वैन व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वैन (रजि.नंबर ओडी 26सी8622) के चालक ने पुलिस वाहन को देखा और रामपुर थाना (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 59) के पास पाइक सदेल जंगल होने का फायदा उठाकर जंगल में घुस गई ।पुलिस द्वारा कुछ दूर तक उक्त वाहन का पीछा करने के बाद पुलिस को पीछे आता देख वाहन सवार वाहन को छोड़कर जंगल में भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की जांच करने पर पता चला कि वाहन में भारी मात्रा में गाँजा ले जाया जा रहा था। वैन के साथ गांजा तस्कर की सुरक्षा में साथ चल रहा मोटरसाइकिल सवार भी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल में भागने में सफल रहा।
मालूम हो कि पुलिस इसे रामपुर तहसीलदार ज्योत्सना मांझी की मौजूदगी में जब्त कर थाने ले आई. थानाध्यक्ष शिंद्र प्रधान ने बताया कि करीब ढाई सौ किलो गांजा पड़ा हुआ है, जिसे तोलने की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी के दौरान सहायक निरीक्षक श्रीराज पाढ़ी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मालूम हो कि जब्त वाहन नुआपाड़ा जिले का है। पुलिस अभी जांच कर रही है. गौरतलब है कि जहां छत्तीसगढ़ के नुआपाड़ा क्षेत्र और रामपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न अंदरूनी इलाकों से सालोभर गांजे की तस्करी हो रही है, वहीं आबकारी विभाग की पैनी नजर गांजा माफियाओं पर है।





