भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था अंगुल और ढेंकनाल जिला शाखा द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
 तालचेर में आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था कार्यालय की ओर से संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार प्रधान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बिक्रमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, स्थित भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने भाषण में श्री प्रधान ने बताया कि तालचेर पूरे भारत में एक समस्याग्रस्त क्षेत्र है।  यहां विस्थापन की समस्या, पेयजल की समस्या, प्रदूषण की समस्या, बेरोजगारों के लिए रोजगार की समस्या, महिलाओं की विभिन्न समस्याएं और परिवहन की समस्या चरम सीमा पर पहुंच गयी है।  इन मुद्दों को हल करने के लिए, उनका संघ यथासंभव जनता की राय के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। तालचेर के समस्या का समाधान और सफलता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है जो यथासंभव जनता के हित में निर्धारित किया जाएगा। , एक तरह से इससे जनता को फायदा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी जनता की राय लेकर विभिन्न समस्याओं का सुगम समाधान निकाला जाएगा।  इस समारोह में आमंत्रित अतिथियों, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों और स्थानीय सरस्वती बाल मंदिर के छात्रों, शिक्षकों ने भाग लिया और इस अवसर को सफल बनाया।