भाजपा जिला युवा मोर्चा ने वॉटको कार्यालय का किया घेराव
प्रेस विज्ञप्ति : भाजपा युवा मोर्चा
भाजपा युवा मोर्चा की राउलकेला ईकाई ने आज दिनांक 21-12-23 को भाजपा पानपोस संगठन जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्य कांत मोहंती के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हैजा की रोकथाम में सरकार की विफलता और नाकामी के विरोध में पानपोस स्थित वाटको कार्यालय का घेराव किया। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विफल वॉटको को आडे हाथों लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि राउरकेला महानगर निगम के विभिन्न वार्डों में हैजा फैलने से कई कीमती जानें चली गईं। उन्होंने महानगर निगम की अक्षमता और आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की विफलता के लिए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की।
उन्होने निम्नलिखित बातों पर जोर दिया - राउरकेला सरकारी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में 24 घंटे अलर्ट सिस्टम, सभी जलापूर्ति टैंकों को साफ सुथरा रखने, संक्रमित इलाकों में डॉक्टरों और कर्मचारियों को भेजने, अस्पतालों में जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने, अस्पतालों में जरूरी बिस्तरों की व्यवस्था करने, संक्रमित इलाकों में प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। मुफ्त भोजन, सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना, स्कूल संस्थानों में जागरूकता उपाय करना, प्रशासन की ओर से संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाना। आज के इस कार्यक्रम में जिला विधानसभा नेत्री लतिका पटनायक, प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, राज्य महिला मोर्चा उप सभापति कल्पना लेंका, सुब्रत पटनायक, शशांक जेना, अबोद रॉय कैलाश राउत, कमलेश साहा, हिरोज रॉय, शिबा नंद बेहरा श्रीकांत राय, आशीष शर्मा, गौरी नायक, आतिश कुमार, प्रशांत बारिक, राधे नाग, किशोर बंछोल, राजकिशोर आदि की मुख्य भूमिका रही। यह जानकारी भाजपा प्रवक्ता गंगाधर दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।





