भरभराकर गिरा मकान मलवे में लोंगों के दबने की अशंका
सुभाष गुप्ता ( संबाददाता )
राउरकेला : राउरकेला के सेक्टर-21स्थित बैक आँफ बरौदा के परित्यक्त दो मंजिला मकान से कुछ लोग ईटे निकाल कर ले जा रहे थे।
ये लोग मकान के निचले हिस्से से अधिक परिमाण में ईट निकाल चुके थे।
मकान के निचले हिस्से से ईट निकालने की वजह से ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पडा़। जिसमें कुछ लोगो के दबने की आशंका जताई जा रही थी। हालात का जायजा लेने मौके पर पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) असीम पंडा़ पुलिस बल और कुत्ता दस्ता ( डोग स्क्वाएड) के साथ मौके पर पहुँच कर इस दुर्घटना का मुयाना किया |
मौके पर अग्नीशामक बिमाग के कर्मचारी भी पहुँचे। और पुलिस बल के साथ मिल कर बचाव कार्य में जुट गए है।
घायलो को ले जाने के लिए अस्पताल गाडी ( एम्बुलेंस ) भी मौके पर पहुँच चुकि है। मौके पर जुटी भीड़ को नियन्त्रित करने,और वचाव कार्य करने में पुलिस बल और अग्नि शामक दल को काफी मसक्कत करनी पडी़।
हालाँकि जैसा आशंका जताया जा रहा था की मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते है | राहत एवं बचाओ कार्य समाप्त होने के बाद स्थिति साफ़ हो पाई और पुलिस द्वारा मलबे के नीचे किसी के भी न दबे होने की बात कही जा रही है |





