भरतपुर खदान में हुई दुर्घटना में चालक की मौत
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले भरतपुर कोयला खदान में कार्यरत टीपीएल निजी कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत चालक कामरेई ग्राम निवासी गोविन्द प्रधान की दुर्घटना में मौत हो गयी है। कहा जाता है कि जिस वाहन को वह चला रहे थे उसमें यांत्रिक खराबी के कारण एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, आरोप है कि कोयला खदानों में काम करने वाली निर्माण कंपनियां सुरक्षा की जिम्मेदारी पर ध्यान नहीं देती हैं,और खदानों में बार-बार हादसों के कारण मासूम कामगरो की जान चली जाती है। खबर सुनते ही तालचेर श्रमिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और मांग की कि कंपनी मृतक के परिवार को मुआवजा दे और उसके परिवार को रोजगार में तरजीह दे।





