भरतपुर कोयला खान में एक और दुर्घटना
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
भरतपुर कोयला खान में चैन बुलडोज़र दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में आश्चर्य जनक रूप से चालक मौत के मुँह में जाने से बाल बाल बचा।
प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले भरतपुर कोयला खान में आज एक चैन बुलडोज़र दुर्घटना हुई जिसमें आश्चर्यजनक रूप से चालक मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बच गया। इस दुर्घटना की खबर से अंचल में सनसनी फैल गई है।
भरतपुर कोयला खान में बार-बार हो रहे हादसे को लेकर इस खान में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति सवाल उठने लगे है, बताया जा रहा है कि चालक ने ना तो सीटबेल्ट बाँधा था और ना ही सुरक्षा जैकेट पहने था। इससे जाहिर होता है कि इस कोयला खान में सुरक्षा मानको की अनदेखी की जा रही है, जो दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जबकि उच्च अधिकारियों द्वारा खान सुरक्षा से मुंह मोड़ने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, कहा जाता है कि कुछ भ्रष्ट कर्मचारी केवल कागजी खानापूर्ती के बूते बड़े पैमाने पर खान सुरक्षा दिवस बहुत धूमधाम मनाई। हालांकि, सुरक्षा के लिए तमाम नियम-कायदे होने और इस पर ढेर सारा पैसा खर्च करने के बावजूद आरोप है कि इस खनन क्षेत्र में हादसे भी पीछे नहीं रहते।





