बहन और भांजे कि हक के लिए लड़ने वाले भाई कि हत्या
भदुआ लकरा हत्या कांड में पाँच गिरफ्तार
राम प्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले बुड़ाम गांव के भदुआ लकरा कि हत्या 15 मार्च 2021 की रात अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से कुचलकर कर दी गई थी | जिसकी जांच-पड़ताल पुलिस एक टीम बनाकर कर रही थी |
इस हत्या कांड के सम्बन्ध में केस संख्या 90/21 के तहत मामला दर्ज कर घटना की गहन जांच में पुलिस जुटी हुई थी | इस घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार भादुआ लकरा की बहन के साथ लगभग 20 वर्ष पहले से एक व्यक्ति का प्रेम प्रसंग था , इस प्रेम प्रसंग से भदुआ लकरा कि बहन ने एक बेटे को जन्म दिया था | जिसके बाद बहन और बहन के बेटे को अपनाने एवं दोनों को उसका हक दिलाने को लेकर भदुआ लकरा और उसके बहन के प्रेमी के बीच पहले से विवाद था |
इसी बात को लेकर भादुआ लकरा और बहन के प्रेमी के बीच अनेक तरह की दुश्मनी उत्पन्न हो गई थी | जिसको लेकर भादूवा लकरा के बहन के प्रेमी द्वारा भादुआ लकरा को मारने के लिए साल भर पहले एक लाख की सुपारी दी गई थी | आखिर कार हत्यारे अपने मकसद में सफल भी हुए और मौका मिलते ही भदुआ लकरा को पत्थर से कुचल कर मार डाला |आज स्थानीय पुलिस द्वारा इस हत्या कांड का पर्दाफाश किया गया | इस घटना से सम्बन्धित दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है |





