भाजपाइयों ने लगाये राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
"प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार पर हजारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार का आरोप" भाजपा कार्यकर्ताओ ने सौंपा ज्ञापन,उच्च स्तरीय जांच की मांग |
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा स्थानीय प्रखंड कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा |
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे ओडिशा में हजारों करोड़ रुपये के घोटाला को लेकर भाजपाइयों ने ओडिशा के सभी प्रखंड कार्यालयों में एकत्रित होकर एक साथ भाजपा के कार्यकर्ताओ ने प्रखंड विकास अधिकारीय के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया |
ओडिशा में इस भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है | आवास योजना को लेकर भाजपाइयों का कहना है कि आकड़ों के अनुसार राज्य में जितने लोगों को आवास का लाभ दिखाया जा रहा है इतने लोगों को लाभ नहीं मिला है, इस बात कि पुष्टी के लिए एक उच्च स्तरीय जांच की मांग एवं इस भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर उचित करवाई करने का मांग की जा रही है |
इस भ्रष्टाचार पर राजगांगपुर मंडल के अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरसिंह मिंज ,महेंद्र माझी, उपेंद्र प्रधान महिला नेत्री में पूर्व नगरपाल शशिरेखा सामल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रखंड कार्यालय में देखा गया,अब देखना यह है कि इस ज्ञापन सौपे जाने के बाद सरकार द्वारा कहां तक कार्रवाई की जाती है |





