ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से ग्राहकों में रोष
बंडा़मुंडा में भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड(बी.एस.एन.एल) की ओर से दी जाने वालीब्राड़बैन्ड़ सेवा के उपभोक्ता इन दिनों इस सेवा के बाधित होने से खासे परेशान है।बी.एस.एन.एल. की ब्राड़ बैंड़ सेवा इंटरनेट का उपयोग करने के लिए दी जाती है।
इन दिनों कोविड की वजह से विद्यार्थीयो या आॅन लाइन काम करने वाले कर्मचारीयो को घर में रह कर पढाई करने तथा काम करने के लिए इंटरनेट सेवा की जरूरत पड़ती है। पिछले तीन दिनो से बंडामुंडा़ अंचल में इस सेवा के बाधित होने से इसके ग्राहकों मे रोष देखा जा रहा है।
वर्तमान समय में इंटरनेट हर किसी की जरूरत बनता जा रहा है जो काम या पढाई ना भी करता हो वह भी मनोरंजन के लिए इंटरनेट का उपयोग करने लगा है।
ग्राहक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे, बैक, आफिस हर जगह इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।
ऐसे में ब्राडबैंड़ सेवा बाधित होने से ग्राहकों में रोष होना स्वाभाविक है।





