ब्राह्मणी नदी पर द्वितीय सेतु निर्माण की प्रक्रिया शुरू
ब्राह्मणी नदी पर द्वितीय सेतु निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) की मांग।
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर से होकर रोजाना 5,000 से अधिक कोयला, राख और रेत ले जाने वाले ट्रक गुजरते है। नतीजतन शहर में बढ़ती प्रदुषण के कारण कई शहरवासी घातक छाती की बीमारी,पेट की बिमारी (गैस्ट्रोएंटेराइटिस), निमोनिया, सांस की बिमारी , तपेदिक और अन्य रोगो से पीड़ित हैं।
तालचेर निवासियों की ओर से ब्राह्मणी नदी पर दूसरा पुल बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है ताकि इस समस्या को हल करने के लिए तालचेर शहर से ट्रकों को जाने से रोका जा सके। मंत्री प्रफुल्ल मलिक, ढेंकनाल के सांसद महेश साहू, तालचेर के विधायक ब्रज किशोर प्रधान और पूर्व संभागीय विधानसभा के एक उच्च पदस्थ अधिकारी तालचेर के लोगों की मांग को पूरा करने के लिए तालचेर राजबाटी के पास मांकड़केंदा में स्थान निर्धारण कर 100 करोड़ रुपये की लागत से दूसरा ब्राह्मणी पुल बनाने का निर्णय लिया गया।
पाल्लहडा़ के पूर्व विधायक विभुधेंदु प्रताप दास के करीबी सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
यदि दूसरा ब्राह्मणी पुल बनता है, तो तालचेर शहर से प्रतिदिन गुजरने वाले 5,000 से अधिक कोयला,राख,रेत से लदे ट्रक शहर में आने से बच सकते है।
तालचेर और परजंग की दूरी एकदम कम हो जाएगी वही तालचेर शहर से कामाक्क्षा नगर और ढेंकनाल की दूरी बहुत कम हो जाएगी। यह निश्चित रूप से तालचेर के लोगों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।
बताया जा रहा है कि प्रखंड़ और नगर निगम चुनाव के चलते टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई है।





