ब्रह्मकुमारीज़ ई.वि.वि. का नशा मुक्त अभियान

ब्रह्मकुमारीज़ ई.वि.वि. का नशा मुक्त अभियान

प्रेस विज्ञप्ति:प्रजापति ब्रह्मकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राउरकेला 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राउरकेला शाखा की ओर से कोयलनगर सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत (1) फुलझर गांव में करीब 100 ग्रामवासियों के लिए आशा आशाकर्मी राधिका की देखरेख में और (2) बिरसानगर सेक्टर-6 में  करीब 50 स्थानीय निवासीयो के लिए समाज सेवी एल होरो,की देखरेख में मेर्री चर्च प्रांगण में नशा मुक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

इन कार्यक्रमों में नशा मुक्ति की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर की सहायता से चलचित्र (फिल्म)  द्वारा नशा मुक्ति विशेषज्ञ, बी.के.राजीव,बी. के. चित्तरंजन और बी. के. धनञ्जय ने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य  शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण की स्थिति है और यह न केवल बीमारी और दुर्बलता की अनुपस्थिति है बल्कि तन को ठीक रखने के लिए स्वस्थ, शुद्ध और सात्विक भोजन सहित फल, सलाद, अंकुरित अनाज और मेवों का संतुलित समावेश सहित नियमित व्यायाम अति आवश्यक है। 

वर्तमान में जहां विज्ञान की उपलब्धियां अपने चरम शिखर पर पहुंच अनेक संसाधनों द्वारा मनुष्य का जीवन आरामदायक बनाने में गतिमान है ऐसे समय पर उन्नति की अंधी होड़ में लगा आज का मानव संभवत कभी-कभी खुद को तनावग्रस्त अनुभव करते हुए किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन में फंसकर अपने जीवन को तबाह कर लेता है। ऐसी विकट परिस्थितियों को पार करने में पिछले 8 दशकों से भी ज्यादा समय से ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाया जा रहा निशुल्क सहज राजयोग अति कारगर सिद्ध हुआ है। इस कार्यक्रम द्वारा मानसिक स्वच्छता के लिए मन को शुद्ध विचारों द्वारा स्व प्रेरित करके एक सुदृढ़ मार्ग बताते हुए सभी को इसे प्रयोग कर सिखाया गया।

सामाजिक स्वास्थ्य में हमारे सभी के साथ मधुर संबंध एवं प्रकृति प्रति सहयोग की भावना रखना अति आवश्यक बताते हुए बच्चों से अभ्यास भी करवाया। उन्होंने आगे बताया कि यदि स्वयं को एक चेतन सत्ता आत्मा मान परमपिता परमात्मा की संतान अनुभव करते हुए अपना जीवन चलाया जाए तो संभवतः हम आध्यात्मिक रूप से सशक्त रहेंगे जिसके द्वारा हमारा शारीरिक,मानसिक और सामाजिक उत्थान होता रहेगा एवं जीवन में सुख शांति की अनुभूति करते हुए समाज को सुंदर बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे। इस कार्यक्रम में इच्छुक लोगों ने अपने बुरे व्यसनों को छोड़ने की प्रतिज्ञा करते हुए निशुल्क होमियोपैथी दवाई लेकर अपने जीवन को अच्छा बनाने की आशा भी जताई।