बीर शहीद निर्मल महतो के पद चिन्हों में चलकर युवा करे नव झारखंड का निर्माण-अमित महतो

बीर शहीद निर्मल महतो के पद चिन्हों में चलकर युवा करे नव झारखंड का निर्माण-अमित महतो

प्रेस विज्ञप्ति

कोल्हान फाइटर्स के तत्वाधान में झारखंड आंदोलन के अग्रणी महानायक, कुशल नेतृत्वकर्ता, दूरद्रष्टा एवं सामाजिक नेता धरती पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज सोमवार के दिन कोल्हान संभाग अंतर्गत आनेवाले सरायकेला के बांधडीह पंचायत में सिंहपुर स्थित निर्मल महतो चौक में स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मुफ्त नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त रक्तदान शिविर में कुल  32 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान फाइटर अमित महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थ होनहागा एवं उदय बांकिरा उपस्थित थे। इस दौरान पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्रीकांत महतो ने उपस्थित होकर रक्तदान करने  वाले रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति,कोल्हान इकाई के सक्रिय सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। जिसमें मुख्य रूप से तरुण महतो, बसंत महतो, कुलदेव महतो, रवि महतो, शंकर महतो, सिरजोन हाईबुरु, प्रेम मार्डी, बेबी महतो, ब्लैक टीम के सदस्य आदि मौजूद थे। इस आयोजन को सफल बनाने में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के सपन महतो, कोल्हान फाइटर के बैधनाथ महतो, सूरज महतो,शंकर महतो, सचिन महतो, सीमंतु महतो,सुनील महतो,बलराम महतो, प्रेम महतो, चंद्रनाथ महतो का अहम योगदान रहा l