बिसरा रेलवे स्टेशन में ट्रेनो की ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ में स्थित चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले बिसरा रेलवे स्टेशन में कोविड़ के कारण अस्थायी तौर पर बंद किए गए ट्रेनो को पुनः पहले की तरह ठहराव की माँग को लेकर आज बिसरानागरिक संघ की ओर से बिसरा रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन किया गया, इस विरोध प्रदर्शन को बिसरा पंचायत के युवा सरपंच सूरज नायक का पूर्ण समर्थन मिला।
सुबह 10.00बजे से 2.00 बजे तक चले इस बिरोध प्रदर्शन में प्रदर्शन कारीयो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माँगे पूरी ना की गई तो आगामी दिनों में तिव्र आन्दोलन होगा।
इस मामले को लेकर बिसरा नागरिक संघ की ओर से पहले भी दी गई थी अर्जी।
यह खबर साराँश दैनिक में प्रकाशित की गई थी जो इस प्रकार थी-
चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले बिसरा रेलवे स्टेशन में (1) उत्कल एक्सप्रेस, (2) समलेश्वरी एक्सप्रेस, (3) एल एप्पी, टाटा नगर एक्सप्रेस (4) टाटा एतवारी एक्सप्रेस को बिसरा रेलवे स्टेशन (जिला-सुंदरगढ़) में ठहराव के लिए बिसरा नागरिक समिति की ओर से समिति के साधारण सचिव अधिवक्ता अब्दुल कादिर ने रेलमंत्री को लिखा पत्र।
बिसरा में इन ट्रेनो के ठहराव की मांग के निम्नलिखित कारण बताए गए है।
हावड़ा से निकलकर देश के कई अहम शहरों तक पहुंचने वाली कई ट्रेनों की मुख्यमार्ग में पड़ने वाला बिसरा वाणिज्य और राजस्व की दृष्टि से एक अहम स्टेशन है।
बिसरा शहर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के दायरे में आता है,यह एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र है और इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन से यात्रा करते हैं।
लेकिन बिसरा रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव ना होने से एक्सप्रेस ट्रेन के उक्त यात्रियों को असुविधा और कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बिसरा बहुत पुराना शहर और महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। इसके अलावा झारखंड राज्य के निकटतम रेलवे स्टेशन मनोहरपुर की तुलना में बिसरा में एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट बिक्री अधिक होने के बावजूद प्रति दिन मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर अधिक एक्सप्रेस ट्रेन रुकती है। रेलवे मानदंड और सिद्धांत के अनुसार, बिसरा रेलवे स्टेशन से रेल प्राधिकरण को मनोहरपुर की तुलना में पर्याप्त राजस्व प्रदान होता है।
बिसरा स्टेशन में लम्बे समय से कुछ ट्रेनो के ठहराव की मांग हो रही है, समय समय पर राजनैतिक, समाजिक संगठन भी इसके लिए आवाज उठाते रहे है, अब देखना यह है कि बिसरा वासियों की यह मांग कब पूरी होती है।
https://saranshdainik.com/बिसरा-स्टेशन-पर-एक्सप्रेस-ट्रेनो-के-ठहराव-की-मांग





