बिसरा पुलिस ने ढूँढ निकाला लूटे गए मोबाइल और रुपये
बिसरा थाना में लूटे गए मोबाइल और रुपये लूटेरे से बरामद कर पीडित को शौपा गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले जरईकेला पंचायत अंचल में बैंक आफ इंडिया के निकट लीलमणी भूमिज नामक महिला पैदल चलती हुई जा रही थी कि उसके करीब से एक चर पहिया मालवाही वाहन गुजरी, जिसमें सवार एक व्यक्ति ने लीलमणी भूमिज से उसका बैग छीन कर वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गया। इस वैग में पीडीता का मोबाइल फोन और 6000 रुपये नगद रखे हुए थे।
इस घटना से पीडित लीलमणी ने बिसरा थाना में एक लिखित शिकायत थाना कांड़ संख्या 132 दिनांक 27 जुलाई 2024 दर्ज कराई। जिसपर कार्यवाही करते हुए बिसरा थाना की पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी और इसीक्रम में सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबसे पहले वाहन का पंजीकरण संख्या प्राप्त किया जिसके आधार पर आरोपी को ढूंढ़ निकाला और आरोपी के पास से नगद 3000 रूपये और मोबाइल बरामद कर पीडित को आज बिसरा थाना में अनुमंडल पुलिस अधिकारी राउरकेला जोन-2 निर्मल महापात्रो द्वारा शौपा गया।
छीनतई की इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी राउरकेला के गांधी रोड़ निवासी धीरज साहू है जिसे बिसरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर राउरकेला न्यायालय में पेश किया गया।





