बिश्रा ब्लॉक परिसर में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई हुई
सुंदरगढ़ जिला के बिश्रा ब्लॉक कार्यालय परिसर में आज संयुक्त जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट मनोज सातवान महाजन और राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी उपस्थित रह कर जनता की शिकायतें सुनीं।
आज कुल 93 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 46 व्यक्तिगत शिकायतें और 47 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लोगों को कुल 15 हजार रुपये दिये गये. आज आई शिकायतों में मुख्य रूप से सड़क समस्या, पेंशन, बिजली समस्या, राशन कार्ड समस्या, पेयजल समस्या, नए सामुदायिक केंद्र के निर्माण की मांग आदि प्रमुख रहीं।
आज की संयुक्त जन शिकायत सुनवाई में मुख्य विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पार्षद सुरंजन साहू, पानपोस उपजिलापाल विजय नायक, बिश्रा सामुदायिक विकास पदाधिकारी जगन्नाथ हनुमान एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।





