बिजली लगने से बिजली कर्मचारी की मौत
अनुराग आचार्य(व्यूरोचीफ)
तालचेर में टीपीसीओडीएल के बिजली मिस्त्री (इलेक्ट्रिशियन) नागेन कुमार साहू की बिजली का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेंगाली थाना क्षेत्र के वल्याबेड़ा गांव के नगेन कुमार साहू रेंगाली क्षेत्र के एक ठेकेदार भरत साहू के निर्देशन में तालचेर विद्युत विभाग टीपीसीओडीएल में एक साल से काम कर रहे थे। परिजनो की शिकायत है की है कि यह मौत टीपीसीडीएल की लापरवाही के कारण हुई है। पिछले एक साल से इस बिभाग में कार्य कर रहे नागेन कुमार जब बिजली के खंभे में चढ़कर कार्य कर रहा था कि तभी बिजली लगने से कारण उसकी मौत हो गई।
घटना के समय घटना स्थल पर बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
जनता के मन में यह सवाल उठ रहा हैं कि कैसे बिना सुरक्षा बेल्ट के बिजली के खंभे पर उसे चढने दिया गया।
परिजनो ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी नगेन साहू की मौत के लिए ठेकेदार और टाटा कंपनी के अधिकारी जिम्मेदार हैं।





