बालीशंकरा ब्लॉक परिसर में संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई आयोजित
सुंदरगढ़ जिला के बालीशंकरा ब्लॉक क्षेत्र में 15 जून ,सोमवार के दिन संयुक्त जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई थी। इस जन सुनवाई में आरक्षी प्रत्युष दिबाकर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (राजस्व) अभिमन्यु माझी उपस्थित रहे एवं जनता की शिकायतें सुनीं।
इस जन सुनवाई में कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 74 व्यक्तिगत शिकायतें और 52 सामूहिक शिकायतें थीं। इन सभी शिकायतों में से 8 शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया, जिनमें से 3 शिकायतों में मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु प्रार्थना पत्र शामिल थे। इन सभी शिकायतों में सड़क निर्माण, मरम्मत, भत्ता, राशन कार्ड संबंधी मामले आदि प्रमुख थे।
आज की जन शिकायत सुनवाई में ब्लॉक अध्यक्ष कुंजलता सरगिरिया, सदर उप जिलाधिकारी दशरथी साराबू, उप प्रभागीय अधीक्षक नारायण पटेल, समूह विकास अधिकारी ज्योतिर्मयी प्रधान, सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





