बालिका से छेडखानी करने वाला युवक गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका को छेड़ने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बालिका के अनुसार पिछले दो माह से निर्मल बघेल उक्त बालिका को स्कूल आते जाते छेड़छाड़ कर परेशान करता था, बालिका ने इस बात की शिकायत अपने घरवालों से की, जिसपर बालिका के घरवालो ने निर्मल बघेल को समझाया था ।
दिनांक 07.03.2023 की रात अचानक निर्मल घर के परछी में आ गया और बालिका को सोई अवस्था में पाकर उससे संबंध बनाने की नीयत से उसे स्पर्श करने लगा, जिसपर उक्त बालिका की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी।शोर मचाने पर निर्मल वहाँ से भाग गया । दूसरे दिन दिनांक 08.03.2023 को सुबह किराना दुकान जाते समय भी निर्मल ने उक्त बालिका का हाथ पकड़ लिया, जिसे घरवालो ने देख लिया जिसपर एक बार फिर निर्मल बघेल वहां से भाग निकला।
पर इस बार परिवार में सलाह मशवरा कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतरारोड थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा आरोपी निर्मल बघेल पर धारा 354, आईपीसी 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी को जमानत न मिलने के कारण जेल भेज दिया गया।





