बार-बार खबर प्रसारण होने के बावजूद नहीं हो रही है कार्यवाही

बार-बार खबर प्रसारण होने के बावजूद नहीं हो रही है कार्यवाही

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से सागरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे विभाग द्वारा तीसरी पटरी बिछाने के क्रम में निकाली गई करोड़ों की पत्थर और बोल्डर अपने स्थान से गायब हो गई।

विगत कुछ दिन पहले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से सागरा रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल पटरी बिछाने के क्रम में करोड़ों रुपये के पत्थर और बोल्डर निकाल कर बाहर की गई थी उस समय हमारे पत्रकार को ग्रामीणों द्वारा खबर मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर रेलवे द्वारा निकाली गई पत्थर और बोल्डर का वीडियो बनाया गया था ज्ञात हो कि वर्तमान समय में हमारे पत्रकार ने वहां पहुंचकर देखा तो एक भी पत्थर बोल्डर उस स्थान पर नहीं दिखा अनुमानत: करोड़ों रुपया की यह पत्थर और बोल्डर का जवाब विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे हैं पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना पूर्ण व्यवहार करते हुए मौन साधे हुए हैं। जिसको लेकर 1 जुलाई को हमारे चैनल पर खबर प्रसारण की गई थी लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई करवाई नही की गई है।

अब यहां प्रश्न उठता है कि करोड़ों रुपया की सरकारी लूट का जवाब कौन देगा, और यह लूट किसके द्वारा की गई है क्या विभागीय अधिकारी भी इसमें शामिल हैं इसलिए सभी ने चुप्पी साध रखी है अनेक तरह के सवाल ग्रामीणों के  द्वारा सुनने को मिल रहा है।

इस विषय में हमारे प्रतिनिधि रेलवे पुलिस बल के अधिकारी एवं राजकीय रेलवे पुलिस बल अधिकारी, स्थानीय तहसीलदार एवं स्थानीय वन विभाग कार्यालय पहुंचकर सच जानना चाहा लेकिन किसी विभाग के अधिकारी इस विषय पर  सटीक जवाब अभी भी नहीं दे रहे है जिससे और भी कई गंभीर सवाल उत्पन्न हो रही है।
वही देश के नंबर एक मुख्यमंत्री कहेजाने वाले नवीन पटनायक के राज्य ओडिशा से रेलवे विभाग को सभी राज्यो की अपेक्षा अधिक राजस्व प्राप्त होने से कहा जाता है कि ओड़िशा से ही रेलवे मिनिस्ट्री है।और उन्ही के कार्यकाल में करोड़ों के सरकारी संपत्ति की लूट पर 100 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य होना कई तरह के प्रश्न खड़ी करती है। 

अब देखना यह होगा कि अबकी बार खबर प्रसारण होने के बाद रेलवे मिनिस्ट्री के उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं ?